Bihar election भाजपा के Ex MP के फ्लॉप स्टार son को congress ने दिया टिकट

लव सिन्हा ने फिल्म पलटन में छोटा से रोल निभाया था। फाइल फोटो

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) के लिए कांग्रेस (congress) ने गुरुवार रात 49 प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची में दो नाम ऐसे हैं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया है। पहला नाम भाजपा के पूर्व सांसद और अब कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के सुपुत्र लव सिन्हा (Luv Sinha) का, जिन्हें बांकीपुर (Bankipur) से टिकट दिया गया है। दूसरा नाम जनता दल (यू) के पूर्व नेता शरद यादव (Sharad Yadav) की सुपुत्री सुभाषिनी राज राव (Subhashini raj rao) का, जिन्हें बिहारीगंज (Bihariganj) से प्रत्याशी बनाया गया है।

सुभाषिनी ने एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। राजनीतिशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीए डिग्रीधारी सुभाषिनी के पिता शरद यादव की पूरी राजनीति कांग्रेस विरोध में निकली है। ऐसे में बेटी का कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में उतरना दिलचस्प होगा।

लव सिन्हा कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं या नहीं, यह जानकारी पता नहीं चल सकी है। लव के पिता शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक भाजपा के सांसद और अटल सरकार में मंत्री रहे, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो बागी हो गए थे। भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया। बाद में सिन्हा ने कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। फिल्मों में फ्लॉप रहे लव का चुनावी मैदान में उतरना आश्चर्य में डालने वाला है।

कांग्रेस बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महागठबंधन (mahagathabandan) में चुनाव लड़ रही है और उसे 70 सीटें मिली हैं। महागठबंधन ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।