माउंट आबू में अपना पारिवारिक होटल चलाने वाली कारोबारी मंजू गुरबानी ने कांग्रेस नेता और रानीवाड़ा सीट से विधायक रहे रतन देवासी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंजू ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि माउंट आबू में अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाकर रतन देवासी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उसकी और उसके पति की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने और हथियाने की कोशिश कर रहा है।
जोधपुर में 20 से 22 मार्च को होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के प्रथम संस्करण के सफल आयोजन को लेकर राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउसिंल (RIPC) द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आरईपीसी द्वारा गत कुछ दिनों में एक्सपो को प्रमोट करने के लिए देश विदेश के चैम्बर ऑफ कामर्स के साथ एमओयू किए गए हैं। यह जानकारी आरईपीसी और राजसीको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने दी।
कांग्रेस (congress) पार्टी के दिग्गज नेता, देश के पूर्व गृह व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) भारतीय जनता पार्टी (bjp) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर हमले का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं।
राजसमंद के चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चारभुजा धाम में भगवान को लिफाफे में निमंत्रण पत्र देकर निवेदन किया कि आप चुनाव प्रचार की कमान संभालें। उन्होंने चारभुजा नाथ से उप चुनाव जीताने की कामना की।
तत्कालीन मुख्यमंत्री vasundhara raje ने दूरगामी सोच के साथ एक निर्णय किया, जिसके तहत पंचायतीराज और शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान किया था, इसे अशोक गहलोत सरकार ने बदला, पर परिवर्तन नहीं बदल सके।
अब कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी (HD Kumaraswamy) ने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के कारण उनका सबकुछ खत्म हो गया है।
राजस्थान (rajasthan) के तीन बड़े शहरों जयपुर (jaipur), जोधपुर (jodhpur) और कोटा (kota) में नगर निगम चुनाव (local body election) में भाजपा (bjp) और कांग्रेस (congress) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा है।