dussehra पर china बार्डर पर रक्षा मंत्री rajnath singh ने जब तानी rifle देखें फिर क्या हुआ

नाथूला में आधुनिक राइफल को तानते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

लद्दाख (ladakh) में भारत-चीन सीमा (indo-china border) पर गतिरोध जारी है। गतिरोध के बीच दशहरा (dussehra) पर रक्षा मंत्री (defence minister) राजनाथ सिंह (rajnath singh) सिक्कम के नाथूला पहुंचे और शस्त्र पूजा कर चीन को इशारों-इशारों में चुनौती दी। राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय सेना (Indian army) के जवानों से भेंट करके मुझे हमेशा बेहद ख़ुशी होती है। उनका मनोबल बहुत ऊंचा रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। भारत चाहता है कि तनाव ख़त्म हो और शांति स्थापित हो। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हमारी सेना भारत की एक इंच ज़मीन भी दूसरे के हाथ में नहीं जाने देगी।

रक्षामंत्री के टि्वटर (twitter) हैंडल से वीडियो और फोटो जारी किए गए हैं। वीडियो में राजनाथ सिंह राइफल (rifle) से लेकर बड़ी तोपों की पूजा करते दिख रहे हैं। एक फोटो में वो छोटे हथियारों के साथ हैं। रक्षामंत्री के साथ सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी हैं।

नाथूला में शस्त्र पूजा के बाद राजनाथ सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो राइफल तान रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो वो कह रहे हों कि दुश्मनों तुम्हारी खैर नहीं।

राजनाथ सिंह चीन सीमा के करीब 33 कोर मुख्यालय और सिक्कम में नाथूला के दो दिन के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने नवमी का दिन 33 कोर मुख्यालय में जवानों के साथ बिताया था। सुकना कैंट में जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया था।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सुकना कैंट में युद्ध स्मारक पर जाकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।