अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump की खूबसूरत बेटी ivanka ट्रंप ने पिता के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

एयरफोर्स वन में पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ इवांका।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (american president Donald trump) की खूबसूरत बेटी इवांका (ivanka trump), जो व्हाइट हाउस (white house) में वरिष्ठ सलाहकार भी हैं, ने पिता की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इवांका ट्रंप ने ट्वीट किया, जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था, तब अफगानिस्तान (afganistan) में 12,966 और इराक (Iraq)  में 7538 अमेरिकी सैनिक तैनात थे, लेकिन आगामी जनवरी तक इनकी तादाद अफगानिस्तान में 2500 तथा इराक में 2500 ही रह जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतहीन विदेशी युद्धों के अंत की शुरुआत की है। ईश्वर हमारे सैनिकों को आशीर्वाद दें।

इवांका ट्रंप अपने पिता की करीबी हैं। दुनिया में इवांका ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले दिनों जब नमस्ते ट्रंप (Namaste trump) कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप भारत (india) आए थे, तब भी इवांका उनके साथ थीं। व्हाइट हाउस में इवांका के साथ उनके पति जेरेड कुशनर (Jared Kushner) को काफी ताकतवर माना जाता है।

वैसे पिता ट्रंप की तरह इवांका का भी विवादों से नाता है। चंद रोज पहले कोरोना गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर इवांका को अपने बच्चों को स्कूल से निकालना पड़ा। वॉशिंगटन स्थित इस स्कूल का आरोप है कि इवांका और उनके पति जेरेड ने कई बार कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया।

अमेरिका में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी करीब-करीब चली गई है। डेमोक्रेट प्रत्याशी जो. बाइडन (joe biden) प्रेसीडेंट इलेक्टेड बन चुके हैं। संभवतः जनवरी में वो व्हाइट हाउट में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। वो कोर्ट चले गए हैं।