पूर्व प्रधानमंत्री HD Deve Gowda के नाम दर्ज हुआ अनोखा record टूटना बेहद मुश्किल

1 जून 1996 को एचडी देवे गौड़ा (H. D. Deve Gowda) ने भारत के प्रधानमंत्री (prime minister of india) के रूप में शपथ ली थी। आज इस बात को पूरे 25 वर्ष पूरे हो गए। देवे गौड़ा देश के एकमात्र ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण की सिल्वर जुबली पूरी की है। हालांकि, उनका प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल बेहद अल्पावधि का रहा था। 21 अप्रैल 1997 को उन्हें गठबंधन सरकार से त्याग पत्र देना पड़ा था।

18 मई 1933 को जन्मे देवे गौड़ा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। किसान से राजनेता बने देवे गौड़ा ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत 1953 में कांग्रेस पार्टी से की थी। कांग्रेस में वो 1962 तक रहे। वो सबसे पहले 1962 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कर्नाटक (karnatak) विधानसभा के लिए चुने गए थे। फिर कभी उन्होंने पीछे मूड़कर नहीं देखा। 1962 से 1989 तक लगातार छह बार वो कर्नाटक विधानसभा के सदस्य बने।

इमरजेंसी में जेल जा चुके देवे गौड़ा 1983 से 1989 तक कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रहे। 1994 में वो कर्नाटक की जनता दल इकाई के अध्यक्ष बने और इसी साल कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी। 1996 के आम चुनावों में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों का यूनाइटेड फ्रंट बना तो देवे गौड़ा की किस्मत चमकी और उनके सिर देश के प्रधानमंत्री का ताज सजा।

हालांकि, 2019 के आम चुनावों में देवे गौड़ा के राजनीतिक करियर में वो मोड़ आया, जिसकी कल्पना शायद उन्होंने या उनके समर्थकों ने नहीं की थी। नरेंद्र मोदी की लहर में वो लोकसभा का चुनाव हार गए। हालांकि, बाद में उनकी एंट्री राज्यसभा में हुई। इनदिनों उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) के बीच मधुर संबंधों की खूब चर्चा होती है।