मां (mother) आखिर मां होती है, वो अपने बच्चों के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं करती। बच्चों के लिए प्राण त्यागने वाली एक मां का वायरल वीडियो (viral video) सामने आया है। भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी सुधा रामेन ने बत्तख (duck) मां का वीडियो शेयर (share) किया है। वीडियो देखकर आपका दिल पसीज जाएगा।
वीडियो में बत्तख मां अपने बच्चों के साथ गुफा में बैठी है। तभी एकाएक बड़ा अजगर गुफा में प्रवेश करता है। मां डरती नहीं है। वो अपने पंखों को फड़फड़ाकर सारे बच्चों को तेजी से गुफा से बाहर निकालती रहती है। धीरे-धीरे अजगर गुफा में बढ़ता है। मां बच्चों को निकालती रहती है। आखिरकार सभी बच्चे सुरक्षित गुफा से बाहर निकल जाते हैं। मां गुफा में रहती है और अजगर बत्तख मां को जकड़ लेता है। मां की ममता मुकाबला तो संसार में कोई नहीं कर सकता।
बड़ी संख्या में लोग सुधा रामेन की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। लोमाश चंद्राकर ने लिखा, सिर्फ बच्चा पैदा करने से माँ नहीं बना जाता… साहस, संघर्ष, समर्पण का हुनर भी होना जरूरी है। रंजीत कुमार ने लिखा, तभी तो रामचरितमानस में कहा गया है- पूत कपूत भले ही,माता न कुमाता। इंडिया123 ने कमेंट किया, हर मां को अपने बच्चे प्यारे होते हैं, मां तो मां है। सुधा रामेन की पोस्ट को सैकड़ों लाइक्स और रि-ट्वीट भी मिले हैं।