Jaipur हाईस्पीड ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिलों पर पलटा road पर बिखरी लाशों को देख मची चीख पुकार

सड़क पर पड़े शव।

जयपुर (jaipur) के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में दिल्ली बाईपास रोड पर मंगलवार देर रात अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। सड़क पर बिखरी लाशों को देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। तीन लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में धोबी घाट मोड़ पर बंगाली बाबा आश्रम सर्किल पर हुई। अनाज से भरा तेज रफ्तार ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली की ओर जा रहा था। धोबीघाट मोड़ पर तेज रफ्तार में होने से घुमाव पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से नजदीक चल रहे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद से अनाज की बोरियों को हटवाया। शवों और घायलों को एंबुलेंस से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक युवक का नाम सलमान और दूसरे का राजकुमार बताया जा रहा है, तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

दुर्घटना के बाद दिल्ली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों को रामगढ़ मोड़ से आमेर रोड की तरफ डायवर्ट कर दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।