राज्य सरकार कर रही जमकर प्रयास फिर भी Uttar pradesh से आगे निकला Rajasthan

कोरोना के एक्टिव केसों (corona active cases) में राजस्थान (rajasthan) ने उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार शाम 6 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में एक्टिव केस 28,183 हैं, जबकि दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 25,422 एक्टिव केस हैं।

पूरे देश की बात करें तो 70 प्रतिशत एक्टिव केस महाराष्ट्र (87,014), केरल (64,615), दिल्ली (38,734), राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक (25,335), पश्चिम बंगाल (24,670) और छत्तीसगढ़ (23,957) में हैं । आश्चर्य की बात यह है कि इन आठ राज्यों में छह गैर भाजपा शासित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य के अनुसार देश में 4,55,555 एक्टिव केस हैं।

राजस्थान की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में 3093 नए पॉजिटिव केस आए, जिनमें सर्वाधिक 643 केस जयपुर (jaipur) में दर्ज हुए। जयपुर में पिछले कई दिनों से रोजाना 500 से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। जयपुर के बाद दूसरे नंबर पर जोधपुर है, यहां 531 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अजमेर (290), कोटा (241) और अलवर (147) में भी स्थिति सुधर नहीं रही है। राज्य में कोरोना से 18 मौतें भी हुईं है।

राजस्थान सरकार लगातार कोरोना कंट्रोल के उपाय कर रही है। जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी है। शादियों में मेहमानों की संख्या तय कर दी गई है। बिना मास्क के मिलने पर 500 रुपए जुर्माना लगाने के साथ ही 10 घंटे की अस्थाई जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जहां मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बना है।

जयपुर में गणगौरी बाजार व्यापार मंडल ने बांटे मास्क

कोरोना के खिलाफ युद्ध में सामाजिक संगठन भी सक्रिय हैं। जयपुर के गणगौरी बाजार व्यापार मंडल ने नो मास्क, नो एंट्री (no mask, no Entry) अभियान चलाया। व्यापारियों ने बिना मास्क वाले ग्राहकों को मास्क वितरित किए। मास्क जागरुकता के इस कार्यक्रम में नाहरगढ़ रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मित्र सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गणगौरी व्यापार बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गौतम, महामंत्री विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष भैरू लालजी समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मास्क वितरण में शामिल हुए।