Corona पर good news, संक्रमित होने वालों से ज्यादा हुई ठीक होने वालों की संख्या

प्रतीकात्मक फोटो।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पुष्टि के नए मामलों की तुलना में रिकवरी मामलों की संख्या अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार को देश का रिकवरी रेट 83 प्रतिशत के पार चला गया।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 84,877 रिकवरी दर्ज किया गया, जबकि  70,589 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही रिकवरी के कुल मामले 51,01,397 हो गए हैं। रिकवरी के नए मामलों में से 73% मामले दस राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 20,000 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ​रिकवरी के मामले में यह राज्य शीर्ष पर बना हुआ है। कर्नाटक और आंध्र प्रदश दोनों राज्यों में सात-सात हजार मरीज ठीक हुए हैं।

अधिक संख्या में मरीजों के ठीक होने के कारण सक्रिय और रिकवरी के मामलों के बीच अंतर अधिक बढ़ रहा है। सक्रिय मामलों (9,47,576 ) की तुलना में रिकवरी के मामले 41.5 लाख (41,53,831) अधिक है। सक्रिय मामलों की तुलना में रिकवरी के मामले 5.38 गुणा अधिक है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है।

देश में कुल सक्रिय मामलों का इस समय केवल 15.42 प्रतिशत मामला सक्रिय है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।