85 days बाद Corona पर देश को मिली बड़ी कामयाबी world में हम टॉप पर

एक पुलिस कर्मी का सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी।

देश ने कोरोना (corona) के खिलाफ लड़ाई में शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पिछले 85 दिनों में पहली बार कोरोना के एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 6 लाख से नीचे यानी 5.94 लाख पर पहुंच गई है। 6 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 5.95 लाख थी। भारत (india) दुनिया (world) में सबसे अधिक स्वस्थ होने वाले मरीजों में टॉप पर बना हुआ है।

एक्टिव केसों और स्वस्थ होने वालों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 57,386 मरीज स्वस्थ (healthy) हुए हैं, जबकि 48,648 लोग संक्रमित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत हो गई है।

एक दिन में सबसे अधिक केरल (kerala) में 8 हजार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (maharastra) और कर्नाटक (karnataka) में यह आंकड़ा 7000-7000 के करीब है।

केरल में एक दिन में 7 हजार से अधिक लोगों में रोजाना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली (delhi) में रोजाना 5000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 563 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 81% मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। एक दिन में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 156 मरीजों की मौत हुई, जबकि उसके बाद पश्चिम बंगाल (west Bengal) में 61 की मौत दर्ज की गई।