arnab goswami को गिरफ्तार करने वाले IPS परमबीर सिंह की पत्नी भी कम पावरफुल नहीं

सविता सिंह। फाइल फोटो

पिछले कुछ समय से एक नाम आप न्यूज चैनल्स पर रोज सुन रहे हैं, वो है मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) का। ये 1988 के आईपीएस (ips) अफसर हैं, लेकिन अभी बात परमबीर सिंह की पत्नी सविता सिंह (savita singh) की। पति के रसूख से सविता भी मुंबई में पावरफुल कॉरपोरेट प्लेयर हैं। परमबीर दंपती को पावर कपल भी कहा जाता है। रिपब्लिक (republic) न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (arnab goswami) की मुंबई में गिरफ्तारी के बाद पत्रकार जे. गोपीकिशन ने सविता के खिलाफ मोर्चा खोला है। गोपीकिशन ने ट्वीट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) से सविता की जांच ईडी (ED) से कराने की मांग कर डाली है।

सविता सिंह इंडियाबुल्स ग्रुप की दो कंपनियों समेत आधा दर्जर कंपनियों से जुड़ी हुई हैं। वो रीयल एस्टेट कंपनी खेतान एंड कंपनी, जिसका हेड क्वार्टर मुंबई में है, से भी जुड़ी हैं। वो क्लाइंट्स को रीयल एस्टेट से जुड़े हर मुद्दों पर सलाह देती हैं।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट सविता सिंह ने मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा से संबद्धता भी ली हुई है। वर्तमान में सविता एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और श्रेयस होम मैनेजमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।

सविता को इंडियाबुल्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में मार्च, 2018 में डायरेक्टर नियुक्त किया था। वो 17 अक्टूबर, 2017 को यस ट्रस्टी लिमिटेड में डायरेक्टर नियुक्त हुईं। सविता सिंह इंडियाबुल्स एस्सेट रिकंस्ट्रेक्टशन कंपनी लिमिटेड और सोरिल इंफ्रा रिसोर्से में भी डायरेक्टर हैं।