3 Rafale फ्रांस और आए india इस बार पहले के मुकाबले अंदाज रहा हटकर see videos

जामनगर एयरबेस पर राफेल के साथ पायलट्स।

फ्रांस से 3 राफेल (Rafale) बुधवार रात जामनगर, गुजरात के एयरबेस पर सुरक्षित उतर गए। 29 जुलाई को अंबाला, हरियाणा एयरबेस पहुंचे 5 राफेल से यह 3 अलग हैं। पहले आए 5 राफेल ने यूएई में हॉल्ट किया था, लेकिन इस बार यह फाइटर्स फ्रांस से नानस्टॉप भारत पहुंचे हैं। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने सबसे पहले राफेल के भारत में सुरक्षित उतरने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।

रक्षा मंत्रालय ने भी ट्वीट कर राफेल के रात के अंधेरे में जामनगर एयरबेस पर उतरने का वीडियो शेयर किया। फ्रांस से भारत पहुंचने में इन फाइटर प्लेन्स ने 8 घंटे का समय ही लिया।

भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो शेयर किया है। वायुसेना ने बताया कि 3 राफेल ने 6852 किलोमीटर की दूरी तय की और तीन जगह हवा में रिफ्यूलिंग की।

जनवरी और मार्च में राफेल की तीसरी व चौथी खेप भारत पहुंचेगी। चीन के साथ सीमा पर विवाद के बीच राफेल ने वायुसेना को नई ताकत प्रदान की है।