Tiger तो आपने बहुत देखे होंगे पर india में ही मिलने वाला ये टाइगर पहली बार देखेंगे

टाइगर (tiger) तो आपने बहुत देखे होंगे, पर ऐसा नहीं देखा होगा। ब्लैक टाइगर (black tiger)। यह ओडिसा (Odisha) के जंगलों में पाया जाने वाला मेलनिस्टिक टाइगर (melanistic tiger) है। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (wii) के वैज्ञानिकों के अनुसार देश में केवल 7-8 मेलनिस्टिक टाइगर ही बचे हैं।

जीन (gene) की गड़बड़ी के कारण इन टाइगर्स के शरीर पर मोटी गहरी काली धारियां बना जाती हैं। काली धारियों के बीच बेहद बारीक केसरिया फर होता है। इसलिए इन्हें मेलनिस्टिक टाइगर कहा जाता है। ये ब्लैक टाइगर केवल भारत भूमि पर मिलता है और बमुश्किल इसके दर्शन हो पाते हैं।

भारत की बात करें तो दुनिया के 70 प्रतिशत टाइगर्स यहीं पाए जाते हैं। 2018 की टाइगर गणना के अनुसार मेलनिस्टिक टाइगर्स की संख्या ओडिसा में घटी है। ये अधिकांशतः सिम्पलीपाल टाइगर रिजर्व में मिलते हैं। 2007 में इन्हें पहली बार यहां देखा गया था। हालांकि, 1990 में पहली बार भारत में इन्हें देखा गया था।

घटती टाइगर्स की संख्या के पीछे शिकार बड़ा कारण है। वैसे यह ब्लैक टाइगर बाकी टाइगर्स के मुकाबले आकार में छोटे होते हैं। कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि वन घट रहे हैं और जंगलों को काटकर इंसानी बस्तियां बसाई जा रही हैं।