सांसें थम गईं जब अरुणाचल के पहाड़ी रास्तों पर मोदी कैबिनेट के इन दो युवा मंत्रियों ने CM Pema Khandu संग दौड़ाई बुलेट

नरेंद्र मोदी कैबिनेट (PM Modi cabinate) के युवा मंत्रियों में शामिल गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और किशन रेड्डी गंगापुरम (Kishan Reddy Gangapuram) का एक अलग रूप अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में देखने को मिला। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत और केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने अरुणाचल के पहाड़ी रास्तों पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu) के साथ दो-चार नहीं, बल्कि पूरे 70 किलोमीटर बुलेट बाइक दौड़ाई।