आधा पुलिसवाला (half policemen), जी हां शिक्षक नितिन महादेव यादव (nitin mahadev yadav) को प्यार से मुंबई (Mumbai) में इसी नाम से पुकारते हैं। नितिन पिछले 30 साल से अपराधियों के स्केच बनाकर मुंबई पुलिस (Mumbai police) की मदद कर रहे हैं। वो 4000 से ज्यादा स्केच (sketch) बना चुके हैं और उनकी मदद से पुलिस ने 450 से अधिक तो खतरनाक अपराधियों (criminals) को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस के मददगार नितिन ने अपने एक भी स्केच का चार्ज नहीं वसूला है। वो राष्ट्रसेवा के भाव से इस कार्य को करते आ रहे हैं।
आधा पुलिसवाला के साथ यादव साहब के नाम से मशहूर नितिन जब वो कक्षा 5 के छात्र थे, तब एक दिन 20 रुपए के नोट को कागज पर हू-ब-हू पेंट कर दिया था। कागज का वो पेंट किया टुकड़ा असली नोट समझकर एक होटल के काउंटर पर ले लिया था। यदि नितिन न बताते तो वो नकली नोट चल चुका था।
चेम्बूर एजुकेशन सोसाइटी के स्कूल शिक्षक रहे नितिन के स्केच बनाने की कहानी यूं शुरू हुई कि एक दिन वो मुंबई के थाने में नेमप्लेट पेंट कर रहे थे। तभी हत्या का केस आया और गवाह होटल का वेटर था। पुलिस हत्या करने वाले की शक्ल पूछ रही थी और वेटर समझा नहीं पा रहा था। नितिन ने दारोगा से विनती की कि कुछ देर वेटर को उनके साथ छोड़ दें। शुरू में तो दारोगा नहीं माना, लेकिन जब नितिन ने बहुत अनुरोध किया तो वो राजी हो गया। कुछ ही देर में नितिन ने हत्यारे का स्केच तैयार कर दिया और 48 घंटे में हत्यारोपी सलाखों के पीछे था।

जब भी कोई केस आता, पुलिस नितिन को याद कर लेती। मूक बधिर लड़की से बलात्कार करने वाले का स्केच नितिन ने 8 घंटे लड़की से केवल इशारों में समझकर बनाया था और स्केच की मदद से 72 घंटे में आरोपी धरदबोचा गया था। पिछले 30 साल में नितिन को 164 संस्थाओं ने सम्मानित किया है। नितिन सम्मान पत्र और ट्रॉफी दिखाते हुए कहते हैं कि यही मेरी कमाई है। यही मेरी जमा पूंजी है।
(साभार : फेसबुक)