टि्वटर पर ट्रेंड होते ही हैंग हुई गीता प्रेस की वेबसाइट

दो दिन पहले #gitapress टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा था। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी गीता प्रेस को टैग करते हुए ट्वीट किया था। ईरानी ने गीता प्रेस का एक लिंक भी शेयर किया, जहां से ऑनलाइन पुस्तकें शेयर की जा सकती हैं। ऑनलाइन मुहिम का असर यह हुआ है कि गीता प्रेस को अलग से पोर्टल खोलना पड़ गया। गीता प्रेस वर्ष 1923 से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से संचालित हो रहा है। ये सनातन धर्म की पुस्तकों को बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध कराता है। देशभर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर गीता प्रेस के स्टॉल मिल जाते हैं। समय के साथ गीता प्रेस ने खुद को तकनीक के अनुसार ढाला भी है। फेसबुक और टि्वटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से भी गीता प्रेस सनातन धर्मियों को अपडेट रख रहा है।