jaipur हैरिटेज सिटी में चलती कार बनी burning car नजारा देखकर घबरा गए लोग video देखें

जयपुर हैरिटेज सिटी (jaipur heritage city) के त्रिपोलिया बाजार (tripolia bazar) में शुक्रवार रात चलती कार में आग (burning car) लग गई। कार टैक्सी के रूप में चल रही थी। चंद ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई।

जैसे ही आग लगी, कार के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग वीडियो बनाने लगे। पुलिस को लोगों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कार का ढांचा ही बचा है। पुलिस ने बताया कि कार मध्यम मार्ग, मानसरोवर निवासी चेतन जैन चला रहा था। वो नाहरगढ़ से सवारियों लेकर सिंधी कैंप जा रहा था। सरगासूली के करीब कार में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठता देख चेतन ने कार साइड में लगाई और सवारियों को उतार दिया।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त कार ने आग पकड़ी, तब आसपास की दुकानें बंद थीं। नाइट कर्फ्यू के चलते दुकानें 8 बजे बंद करने के आदेश हैं। दिन में त्रिपोलिया बाजार में लोगों को भीड़ रहती है।