Posted inINDIA
योगमय बना surat एक साथ एक ही स्थान पर 1.25 लाख ने योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
जब पूरी दुनिया उत्साह के साथ ‘विश्व योग दिवस’ मना रही है, तब गुजरात के सूरत शहर में 1.25 लाख लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर एक नया इतिहास रच दिया है। ‘मिनी इंडिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले सूरत में एक साथ, एक ही स्थान पर 1.25 लाख नागरिकों के योग अभ्यास की इस ऐतिहासिक घटना को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।