वाह लोकतंत्र ! जिनके विरोध में रातभर संसद में धरना, वही सुबह पहुंचे चाय के प्याले लेकर

जिन उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन, कांग्रेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन व रिपुन बोरा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और माकपा से केके रागेश और इलामारम करीम धरने पर बैठे थे, वही उनके लिए घर से चाय लेकर पहुंच गए।