Posted inPOLITICS
पंडित दीनदयाल के जीवन से समर्पण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करने की मिलती है प्रेरणा
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान व्यक्ति, विचारक, आदर्श कार्यकर्ता और प्रखर चिंतक थे। उनके जीवन से राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज मुझे दीनदयाल उपाध्याय के बाल्यकाल की पावन भूमि के दर्शन करने का सौभग्य मिला।