जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, न्यायाधिपति (सेवानिवृत्त) पानाचंद जैन के मार्गदर्शन में ‘ग्राम प्रतिनिधियों के साथ शहरी युवाओं का संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्राचार्य डॉ.सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में वर्तमान शिक्षा प्रणाली के तहत अनुभवजनित शिक्षण को समय की मांग बताते हुए इस आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।