Posted inBUSINESS
Governor mishra बोले rajasthan में स्थानीय लोगों को जोड़कर पर्यटन को जन उद्योग के रूप में विकसित किया जाए
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पर्यटन में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाते हुए इसे जन उद्योग के रूप मे विकसित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यटन को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए इससे रोजगार के अधिकाधिक सृजन की संभावनाओं पर कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई।