देश में पुरानी रंगत में लौटीं घरेलू उड़ानें, चार माह में 01 करोड़ लोगों ने की हवाई यात्रा

अनलॉक-1 (unlock-1) के बाद 25 मई से 1,08,210 घरेलू उड़ानों में एक करोड़ (one crore) से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी (hardeep singh puri) ने बताया कि घरेलू विमानन सेवा (domestic air service) अब कोविड-19 (covid-19) से पूर्व की स्थिति में लौट रही है।