Posted inINDIA
राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली पेय पदार्थ कंपनी बनी कोका कोला इंडिया
दुनिया की अग्रणी पेय पदार्थ कंपनी कोका-कोला इंडिया को जल संरक्षण के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण और संचयन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए कंपनी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। कंपनी जल प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली भारत की पहली बेवरेज कंपनी बन गई है।