बरसों का इंतजार हुआ खत्म 14 पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता के साथ मिली नई पहचान

जयपुर जिला कलक्ट्रेट में 82 वर्षीय नानक राम की आंखें उस वक्त छलक आईं, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।