पार्टी पर छाए संकट से निपटने के बजाय अपनी गोटियां फिट करने में लगे राजस्थान के कांग्रेसी नेता

कई कांग्रेसी नेता और विधायक इस आपदा में अवसर तलाशने लगे हैं। वो अपनी सीट पक्की करने के लिए माकन के आगे शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी की चाहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी), राजनीतिक नियुक्तियों के साथ मंत्रिमंडल में अपनी सीट पक्की करने की है।

बातें सुन न ले गहलोत गुट, इसलिए पायलट गुट के तीन विधायकों ने अपनायी बंद लिफाफा ट्रिक

सीकर जिले के इन तीन विधायकों पूर्व स्पीकर व वर्तमान में श्रीमाधोपुर से विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और दांतारामगढ़ से विधायक वीरेंद्र सिंह ने माकन की फीडबैक बैठक में खुलकर बोलने से परहेज किया। शेखावत और मोदी बगावत के समय पायलट गुट की बाड़ेबंदी में थे।