अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पूर्व 2 मई को जयपुर में 20 हजार लोग एक साथ करेंगे योग

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है । इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पूर्व जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षा संस्थान परिसर में 2 मई को योग कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी केन्द्रीय आयुष,महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।