Posted inINDIA
India यूं ही नहीं रची गई 100 करोड़ vaccination की history कोई स्वास्थ्य कर्मी गर्म रेत पर चला तो किसी ने नाप दिया पहाड़
रेगिस्तान की तपती धूप में वो रोजाना कई किलोमीटर तक पैदल चली हैं। गर्म रेत पर बैठकर किसी ने अपने बच्चे को दूध पिलाया है तो किसी ने डायबिटीज पेशेंट होते हुए भी लक्ष्य पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रणाम है अनिता और रेनू जैसी उन हजारों एएनएम बहनों को, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ किया है।