आखिर देश की सबसे धनाढ्य ambani family को लेकर कौन उड़ा रहा ये अफवाह press release जारी कर देनी पड़ रही सफाई

फाइल फोटो

दिवाली (diwali) पर एक खबर चली कि देश का सबसे धनाढ्य मुकेश अंबानी (mukesh ambani) परिवार सहित लंदन (London) के स्टोक पार्क में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। मीडिया ने खबर को हाथोंहाथ लिया। जिस तेजी से लंदन की खबर उड़ी, उसी तेजी से रिलायंस इंडस्ट्रीज (reliance) की ओर से खंडन भी आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रम पैदा करने वाला करार दिया है।

हाल में एक अखबार ने अंबानी परिवार के लंदन के स्टोक पार्क में आंशिक रूप से बसने की योजना को लेकर रिपोर्टिंग की थी। खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है।

रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग व स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।