IPL rajasthan मौन सत्याग्रह v हल्ला बोल BJP और Congress में चले शब्दों के sixer

इंडियन पॉलिटिक्स लीग (IPL) का एक मैच राजस्थान (rajasthan) में भी खेला गया। सत्ताधारी कांग्रेस (congress) पार्टी ने जहां हाथरस (hathras) प्रकरण में मौन सत्याग्रह किया, वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने राजस्थान में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेशभर में हल्ला बोला। राजस्थान विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी (dr. Mahesh joshi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) पर जमकर तीर छोड़े तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (dr. satish poonia) ने जयपुर (jaipur) में गिरफ्तारी दी।

पहले बात कांग्रेस की। जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेताओं के मौन सत्याग्रह के दौरान डॉ. जोशी ने यहां तक कह दिया कि किम जोंग उन की शैली पर सरकार चला रहे UP CM योगी। हालात ऐसे हैं कि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम मांग भी किससे करें। हम ईश्वर से हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की प्रार्थना करते हैं। ये भी प्रार्थना है कि ईश्वर ऐसी परिस्थिति पैदा करे कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता भी कांग्रेस का साथ देगी। मौन सत्याग्रह में गहलोत सरकार में मंत्री ममता भूपेश ने भी भाग लिया।

https://twitter.com/mamta_bhupesh/status/1313035369676300289

अब बात भाजपा की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने हल्ला बोला कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत (ashok gehlot) सरकार सो रही है। 20 महीनों के कांग्रेस शासन में 4 लाख 35 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 11 हजार 200 मुकदमे हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और यौन शोषण के हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं, वह देश के नेता बनने की बात करते हैं, लेकिन राजस्थान की इन घटनाओं पर मौन क्यों हैं? ऐसी घटनाओं के कारण राजस्थान देश में शर्मसार हुआ है। गहलोत सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।