Posted inRAJASTHAN
भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में बनाने के लिए 300 करोड़ का निवेश करेगा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
वेदांता की हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने जयपुर के चोंप गांव में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड इस स्टेडियम पर 300 करोड़ रुपए खर्च करेगा, जो भारत के खेल बुनियादी ढांचे में सबसे बड़े कॉर्पोरेट निवेशों में से एक है। स्टेडियम का नाम ‘अनिल अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर’ रखा जाएगा। स्टेडियम की सुविधाएं 100 एकड़ में फैली होंगी और इसमें 75,000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी।