महान गायक हरिहरन, जिन्होंने अपने 4 दशकों के करियर में अपने सिंगिग से कई लोगों के दिलो को छुआ है, उन्होंने गायिका साधना जेजुरिकर के साथ मिलकर 'दूरियां' नामक एक नई गजल जारी की है। संगीत कैलाश गंधर्व द्वारा दिया गया है और गीत मदन पाल द्वारा लिखे गए हैं।
अभिनेत्री कंगना रनौत की मां आशा रनौत स्कूल टीचर थीं और पिता अमरदीप रनौत बिजनेसमैन। कंगना युवावस्था से दंबग रही हैं। खुद उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो जब 16 साल की थीं, तब घर से दिल्ली आ गई थीं। माता-पिता बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन कंगना ने मॉडलिंग की दुनिया से करियर की शुरुआत की।