राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक ने किया समरसता के लिए सेवा पथ पर अग्रसर होने का आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि जब देश का सर्वांग परिपूर्ण और स्वस्थ होगा तभी भारत विश्वगुरु बनेगा। हमें सेवा भाव से समाज के हर अंग को सबल और पूरे विश्व को कुटुंब बनाना है। ऐसा तभी संभव है, जब सेवा का कार्य समाजव्यापी अभियान बन जाए। हमें ऐसा प्रयास करना है।