Jaipur 22 अगस्त से 8वां कैटरर्स एक्सपो 2025 देश और विदेश की कंपनियां करेंगी शिरकत

Jaipur 22 अगस्त से 8वां कैटरर्स एक्सपो 2025 देश और विदेश की कंपनियां करेंगी शिरकत

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में कैटरिंग सेक्टर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। जयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति (रजि.) की ओर से आयोजित 8वें कैटरर्स एक्सपो 2025 का उद्घाटन 22 अगस्त को होगा। एक्सपो 24 अगस्त तक जवाहर सर्किल स्थित ईपी में आयोजित होगा।
समिति अध्यक्ष मनोज सेवानी ने बताया कि एक्सपो जयपुर और पूरे राजस्थान के कैटरिंग सेक्टर की श्रेष्ठता और नवीनतम ट्रेंड्स को प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर होगा। एक्सपो में देश-विदेश की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैटरिंग एवं होटल मैनेजमेंट से जुड़े आधुनिक उपकरण, मशीनरी, किचन इक्विपमेंट और जरूरत की छोटी से बड़ी वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजकों का दावा है कि यह जयपुर का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कैटरिंग व्यवसाय का आयोजन होगा, जो उद्योग से जुड़े लोगों को एक ही मंच पर लाकर नई दिशा देगा। समिति अध्यक्ष ने अपील की कि सामान्य जनमानस भी इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। कैटरिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों को देखें।