China से बाहर आई डराने वाली तस्वीर wuhan जानवर मंडी को जाओगे भूल

चीन में यहां बाघों को कैद करके रखा गया है। फोटो : टि्वटर

चीन (china) में जंगली पशु-पक्षियों का सेवन आम बात है। कोरोना (corona) भी वुहान (wuhan) की जानवर मंडी से इंसान में पहुंचा और दुनिया में आतंक मचाया हुआ है। बाघों (tigers) की जो तस्वीरें चीन से बाहर आईं हैं, उन्हें देखकर आप दंग रह जाओगे। 7000-8000 बाघों को चीन ने पिंजरों में कैद करके रखा है। इन बाघों के अंगों और खाल को बेचकर पैसा कमाया जा रहा है। इन तस्वीरों को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने टि्वटर (twitter) हैंडल पर शेयर किया है। सुशांत ओडिशा में तैनात हैं।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार दुनिया में 3900 बाघ ही हैं, जबकि सौ साल पहले दुनिया में 1 लाख बाघ हुआ करते थे।

भारत की बात करें तो यहां दुनिया में सबसे ज्यादा 2967 बाघों का निवास है। 2016 के आंकड़ों के अनुसार भारत के बाद रूस में सर्वाधिक 433, इंडोनेशिया में 371, मलेशिया में 250, नेपाल में 198, थाईलैंड में 189, बांग्लादेश में 106, भूटान में 103, विएतनाम में 5 और लाओस में 2 बाघ थे।  

जहां तक चीन की बात है तो वहां 7 बाघ बचे हैं, लेकिन दूसरे देशों से तस्करी कर बाघों को चीन लाया जाता है। अब बाघों की ये तस्वीर डराने वाली है। आखिर कहां से इतने बाघ चीन में आए? क्या चीन बाघों को संख्या को अनैतिक रूप से बढ़ा रहा है, क्योंकि जितने बाघ पूरी दुनिया में नहीं हैं, वो इन पिंजरों में कैद बताए जा रहे हैं।