कांस्टेबिल के बेटे के बवंडर में उड़ी CSK, विकेटों के पीछे से देखते रह गए कैप्टन धोनी

पीयूष चावला के पहले ओवर में संजू सैमसन ने 3 सिक्स लगाए। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स ने 28 रन बंटोरे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के बवंडर में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के गेंदबाज उड़ गए। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी विकेट के पीछे से हवा में उड़कर बाउंड्री पार जाते सिक्सर देखते रहे। सैमसन ने 32 गेंदों में 74 रनों की मजबूत पारी खेली। उन्होंने 1 सिक्सर और 1 फोर लगाया।

संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबिल थे। जब संजू छोटा था, तभी उन्होंने बेटे की प्रतिभा को पहचान लिया। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए समसन ने पुलिस की नौकरी तक छोड़ दी। पिता के त्याग और तपस्या को संजू ने भी जाया नहीं जाने दिया।

संजू न केवल राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग की रीढ़ हैं, बल्कि वो भारतीय टीम के लिए भी टी-20 मैच खेल चुके हैं। संजू अंडर-19 भारतीय टीम के उप कप्तान भी रहे हैं। IPL  में उन्होंने दो सेंचुरी और 21 हॉफ सेंचुरी लगाई हैं। जब संजू लय में होते हैं, तब विरोधी गेंदबाजों की पिटाई निश्चित होती है। वो बड़े हिटर हैं, यह इसी बात से पता चलता है कि वो IPL  में 141 सिक्स लगा चुके हैं।

25 वर्षीय संजू अच्छे विकेटकीपर हैं। उन्होंने IPL  में विकेटों के पीछे 76 कैच लिए हैं, जबकि 12 बल्लेबाजों को स्टंप कर चुके हैं। वैसे तो IPL में संजू ने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से शुरुआत की थी, लेकिन उस सीजन में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। 2013 में संजू RR का हिस्सा हो गए।

निजी जीवन की बात करें तो संजू ने अपनी गर्ल फ्रेंड चारूलता रमेश से दिसंबर 2018 में विवाह रचाया।