जब Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कॉफी में पत्नी ने घोली चीनी

पत्नी के साथ शिवराज सिंह चौहान। फोटो साभार : टि्वटर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने इंटरनेशनल कॉफी डे (International Coffee Day) पर पत्नी साधना सिंह के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में साधना सिंह कॉफी के ग्लास में चीनी घोल मिला रही हैं। मुख्यमंत्री प्रेम से अपनी कॉफी को निहार रहे हैं। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, कॉफी उगाने वाले सभी किसान मित्रों बधाई। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि हमें कॉफी कप प्रतिदिन रिफ्रेश रखता है।

शिवराज सिंह के लिए आने वाला समय बड़ी चुनौतीपूर्ण है। मध्य प्रदेश में नवंबर में 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। उन्हें सत्ता में बने रहने के लिए 9 सीटें जीतना जरूरी है। प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस (congress) पार्टी भी अपना पूरा जोर लगा रही है। शिवराज कांग्रेस को हटाकर ही सत्ता में लौटे हैं।

हालांकि, भाजपा (bjp) की उप चुनावों में स्थिति मजबूत है, क्योंकि कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) अब उनके साथ हैं। जिन सीटों पर उप चुनाव होना है, उनमें से अधिकांश पर सिंधिया का प्रभाव है। सिंधिया खुद इन सीटों पर कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं।

वैसे ये तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि शिवराज रहेंगे या जाएंगे, लेकिन कॉफी के साथ उनका फोटो नायाब जरूर है।