मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दीवार या टेबल पर नहीं दिखेंगे अब सरकारी कैलेंडर

मोदी सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने दीवार कैलेंडर, टेबल कलेंडर, डायरी, त्योहारों के ग्रीटिंग कार्ड और ऐसी ही अन्य कागज की सामग्री का प्रकाशन बंद कर दिया है। सरकार का तर्क है कि डिजिटल चीजों के बढ़ते उपयोग के कारण ऐसा किया जा रहा है। अब यह सब डिजिटली उपलब्ध कराया जाएगा। कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन भी बंद होगा और इसे भी डिजिटल रूप में दिया जाएगा। यह आदेश केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, आयोगों पर लागू होगा। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार विभाग डिजिटल या ऑनलाइन माध्यमों से इन चीजों का प्रसार कर सकते हैं।