UP assembly के सामने महिला के chemical डाल आग लगाने का video आपको कर देगा विचलित

वीडियो इमेज।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा (up assembly) के सामने का यह वीडियो (video) आपको विचलित कर देगा। 35 वर्षीय आइसा (पूर्व में अंजना तिवारी) ने खुद पर केमिकल (chemical) डालकर आग लगा ली। चंद सेकेंड में पुलिस वहां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आइसा काफी जल चुकी थी।

आइसा यूपी के महाराजगंज (maharajganj) की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति सऊदी अरब (Saudi arab) में नौकरी (job) करता है और यहां ससुराल (in-laws) की प्रताड़ना से दुःखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

आइसा जब अंजना तिवारी थी, तब उसका विवाह अखिलेश तिवारी नाम के युवक से हुआ था, लेकिन दोनों में तलाक हो गया। फिर उसने मुस्लिम युवक आसिफ से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया। निकाह के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

आइसा को लेकर पुलिस के पास अभी इतनी ही जानकारी है। पुलिस अधिकारी आइसा को लेकर और अधिक सूचनाएं जुटा रहे हैं, लेकिन जो कुछ विधानसभा के सामने घटा, वो बेहद दुःखद है।

पुलिस को उन लोगों को पकड़कर जेल में डालना चाहिए, जिनकी वजह से आइसा को यह गंभीर कदम उठाना पड़ा।