हरियाणा के नारनौल से UP के अलीगढ़ जा रहा था trainer plane रास्ते में पड़ गए लेने के देने

उत्तर प्रदेश (UP) के यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna express way) पर गजब नजारा दिखा। जब दोपहर में एकाएक एक छोटा ट्रेनर विमान (trainer plane) यमुना एक्सप्रेस वे पर उतर गया। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) के पास एक्सप्रेस-वे पर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 72 के पास ट्रेनी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। शुक्र यह रहा कि तकनीकी खराबी के बावजूद पायलट जागृत ने प्लेन को सकुशल लैंड करा लिया। ट्रेनर प्लेन में पायलट जागृत के अलावा एक व्यक्ति और था।

स्थानीय पुलिस के अनुसार ट्रेनर प्लेन नारनौल (हरियाणा) से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। यह प्लेन पायनियर ग्रुप का बताया जा रहा है। जैस ही एक्सप्रेस-वे पर ट्रेनर प्लेन उतरा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।