Jaipur की सड़कों पर महिलाओं की रक्षक बनी Nirbhaya Squad ने कुछ यूं मनाया अपने सेकंड Birthday

जयपुर पुलिस (jaipur police) की निर्भया स्क्वाड (Nirbhaya Squad) ने अपना दूसरा स्थापना दिवस पोद्दार वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मनाया। नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिकाएं, रंगोली के साथ पुलिस बैंड का वादन और निर्भया दस्ते का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने कहा, निर्भया स्क्वाड एक ऐसी टास्क फोर्स है, जिसे जयपुर में महिलाओं की सलामती और सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है। यदि कोई व्यक्ति महिलाओं को परेशान करता है या उन्हें अनुचित तरीके से छूता है तो निर्भया की सदस्य नियंत्रण कक्ष को सतर्क कर देती हैं और अभियुक्त को तुरंत हिरासत में ले लिया जा जाता है।

राहुल प्रकाश ने कोविड-19 के दौरान जमीनी स्तर पर काम करने वाले निर्भया दस्ते के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा, कोविड के नमूने लेने के दौरान निर्भया स्क्वाड ने महत्वपूर्ण काम किया। दस्ते की सदस्यों ने कोविड जांच के लिए नमूने देने के लिहाज से समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक और शिक्षित किया। राहुल प्रकाश ने जानकारी दी कि हम आगे एक और मिशन ‘सुरक्षित शहर, सुरक्षित सड़कें’ शुरू कर रहे हैं। इस मिशन के तहत सिविल टीमों की संख्या 5 से बढ़कर 15 हो जाएगी। ये टीमें नागरिकों के रूप में सामने आएंगी और सुरक्षा संबंधी किसी भी मुद्दे की रिपोर्ट करेंगी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जाएगा। लाइव एक्शन और अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए दस्ते के पास बड़ी वियर कैमरे भी होंगे।

पोद्दार वर्ल्ड स्कूल, जयपुर की प्राचार्य सुमिता मिन्हास ने कहा, निर्भया स्क्वड के दूसरे स्थापना दिवस के उत्सव का हिस्सा बनकर हमें खुशी हो रही है। हम पोद्दार वर्ल्ड स्कूल में हमेशा अपने छात्रों के बीच समानता की भावना पैदा करने की दिशा में काम करते हैं। हम इस प्रयास की सराहना करते हैं कि किस तरह महिला निर्भया दस्ता न सिर्फ महिलाओं, बल्कि बच्चों और हर जरूरतमंद को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। हमें लगता है कि निर्भया स्क्वाड हमारे समाज में एक ऐसा आदर्श उदाहरण पेश कर रहा है, जिसमें हम देखते हैं कि किस तरह महिलाएं अपनी हिम्मत और साहस के बूते पर आगे आ रही हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने कहा, निर्भया दस्ते का गठन महिलाओं, बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। आज महिला निर्भया दस्ते जयपुर शहर की महिलाओं में सुरक्षा की भावना को फिर से कायम करने में कामयाब रहे हैं। महिलाएं बेखौफ होकर शहर के बाजारों और गलियों में घूम-फिर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में लड़कियों और महिलाओं के लिए किसी भी खतरे को दूर करने के लिए हमारे सभी महिला दस्तों को मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित किया गया है।

पोद्दार वर्ल्ड स्कूल की अनन्या पारीक, श्रेयंगी शर्मा, शारदांजलि तिवारी, उन्नति जोशी और अनमोल अग्रवाल ने कविता पाठ किया।