प्रसिद्ध वकील मोनिका अरोड़ा का नाम हर जुबान पर, प्रकाशन से पहले उनकी किताब की चर्चा गरम

दिल्ली दंगे 2020 पुस्तक की सह लेखिका मोनिका अरोड़ा सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। मात्र 47 वर्षीय मोनिका ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली से लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति कर चुकी हैं और आज महिला अधिकारों को लेकर बुलंद आवाज हैं। वैसे तो दिल्ली के निर्भया कांड को लेकर भी वो चर्चाओं में रही हैं, लेकिन दिल्ली दंगों पर पुस्तक लिखकर एकाएक उनका नाम हर जुबान पर आ गया है। इस पुस्तक की 30 हजार से ज्यादा प्रतियों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। टेलीविजन डिबेट्स में भी उन्हें अक्सर देखा जा सकता है। वो प्रखर वक्ता हैं। अपनी बात को प्रमुखता से रखने की मोनिका की अलग शैली है। टि्वटर पर मोनिका के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि वो 320 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें अधिकांश राष्ट्रवादी विचार के हैं।