भारतीय वन सेवा के इस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर बनाई एक अलग पहचान

प्रवीन कासवान, यह नाम वो लोग तुरंत पहचान लेंगे, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वन्यजीवों में रूचि रखते हैं। प्रवीन भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। वो अक्सर वनजीवों और जंगल को लेकर रोचक पोस्ट टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर करते रहते हैं। उत्तरी राजस्थान के किसान परिवार से आने वाले प्रवीन ने एरोस्पेस में बी.टेक किया है। टि्वटर पर उनके 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 28 हजार फॉलोवर्स और फेसबुक पर उनके पेज को 37 हजार लोगों ने लाइक किया है।

प्रवीन की प्रसिद्ध का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि अक्सर लोग वनजीवों से जुड़ी जानकारी के लिए उन्हें टैग करते हैं। वनजीवों और जंगल के अलावा प्रवीन को अपने परिवार की तस्वीरों को भी पोस्ट करना पसंद है। वो अपने पिता से बेहद प्रभावित हैं। बकौल प्रवीन, उनके पिता ने स्कूली शिक्षा ज्यादा नहीं ली है, लेकिन उन्हें व्यवहारिक अनुभव बहुत ज्यादा है। यदि आप प्रवीन की सभी पोस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि नीलकंठ (किंगफिशर) पक्षी उन्हें बेहद पसंद है।