चुपके से आया मगरमच्छ और चंद सेकंड में ले उड़ा इंसान के सबसे वफादार दोस्त को

कहते हैं पानी में मगरमच्छ (crocodile) से पंगा लेना मुश्किल है। राजस्थान (rajasthan) की शिक्षा नगरी कोटा (kota) के समीप रावतभाटा स्थित राणा प्रताप सागर डैम कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब चंबल के किनारे भोजन तलाश रहे मगरमच्छ ने इंसान के सबसे अच्छे दोस्त कुत्ते (dog) को अपना निवाला बना लिया। मगरमच्छ ने कुत्ते का शिकार किस तरह से किया, ये आप इस Video में साफ देख सकते हो।

कोटा चंबल नदी के किनारे बसा शहर हैं। चंबल में मगरमच्छ और घटियालों की अच्छी खासी संख्या है। बरसात में तो मगरमच्छ कॉलोनियों तक में आ जाते हैं। दो साल पहले तो वन विभाग ने इन कॉलोनियों से 14 से ज्यादा मगरमच्छों को रेस्क्यू किया था।

दरअसल, मगरमच्छ पानी और वेटलैंड एरिया में रहते हैं और इंसान ने यहां बस्तियां बसा ली हैं। मगरमच्छों के प्राकृतिक आवास में बसी कॉलोनियों से यह जीव परेशान है। अक्सर नहर-नालों में होकर भी मगरमच्छ इंसानों के बीच पहुंच जाते हैं।   

जीवों और इंसान के बीच बढ़ते द्वंद से साफ है कि संघर्ष बढ़ेगा, इसलिए नदी किनारे जब भी जाएं, संभलकर रहें। खासकर छोटे बच्चों को नदी के किनारे से दूर रखें, क्योंकि पानी के इस शिकारी से उसके इलाके में बचना असंभव है।