Jaipur में मकान की छत पर आसमान से गिरा Alien मच गई भगदड़

वीडियो इमेज।

पृथ्वी (earth) के बाहर दूसरी दुनिया (second world) भी है, इसको लेकर सदियों से कौतूहल बना हुआ है। अक्सर उड़न तश्तरी (UFO) और एलियन (Alien) दिखने के दावे दुनिया के अलग-अलग कोनों से होते रहते हैं। राजस्थान (rajasthan) की राजधानी जयपुर (jaipur) के सोशल मीडिया (social media) पर ग्रुप्स पर इनदिनों एक वीडियो दौड़ रहा है, जिसमें आसमान से गिरे विचित्र जीव के एलियन होने का दावा किया जा रहा है।

किस्सा जयपुर के रेडियो मार्केट (radio market) इलाके का है। दोपहर करीब 12 बजे शकील के मकान की छत पर आसमान से विचित्र जीव गिरा। जीव को देखकर भीड़ जमा हो गई। परिवार ने घबराकर पुलिस को फोन कर दिया। लोगों के देखते-देखते उस विचित्र जीव की सांसें उखड़ गईं।

चेतक सवार पुलिस मौके पर आई। बिना जांच किए विचित्र जीव को फेंकने का फरमान जारी कर चलते बनी। लोग घबराए हुए थे। उन्होंने दोबारा पुलिस को संदेश भिजवाया। मामले की बढ़ती संवेदनशीलता के बीच पुलिस का दल फिर मौके पर पहुंचा। उन्होंने ऑन द स्पॉट जांच की और कह दिया कि कोई बाज (eagle) इसे घिरा गया है। जब लोग संतुष्ट नहीं हुए तो पुलिस ने उस जीव के शरीर को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया।

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई एलियन नहीं है। बंदर का बच्चा (monkey baby) है, जिसे कोई बाज लेकर उड़ रहा था और यह ऊपर से छूट गया। अभी जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये जीव एलियन है या बंदर का बच्चा?