दो महीने बाद चीन से आया गलवान घाटी में झड़प का सबसे बड़ा सबूत

जून में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। भारत के 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए थे। चीन की तरफ से भी 50 से अधिक सैनिकों के मारे जाने की खबरें थीं, लेकिन वो इसे स्वीकार नहीं कर रहा था।

दो महीने बाद चीन से एक ऐसा सबूत आया है, जिसने पुष्टि की है कि चीन ने अपने कई सैनिक उस झड़प में खोए थे। आप चीनी सैनिक की कब्र पर लगे पत्थर को देखिए। यह चीन के सैनिक चेन शिनग्रोंग की कब्र का पत्थर है। सैनिक का नंबर 69316, मूल निवासी फुज्यान, पिंगनान, जन्मतिथि दिसंबर 2001 और मृत्यु की तिथि 2020.06 लिखी है। फर्स्ट क्लास मेरिट सिटाटेशन बाइ सेंट्रल मिलिट्री कमीशन लिखा है। मोटे अक्षरों में लिखा है, देश के लिए मरा। साथ ही, लिखा है कि जून 2020 में भारत के साथ संघर्ष में मौत हुई।