faridabad की निकिता तोमर जैसी घटना mumbai में भी actress का किस्मत ने दिया साथ

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा। फाइल फोटो

एक घटना फरीदाबाद (Faridabad) के बल्लभगढ़ में घटी और दूसरी मुंबई (Mumbai) के वर्सोवा में। दोनों में कुछ समानताए हैं। दोनों जगहों पर एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवकों ने युवतियों पर हमला किया। फर्क बस इतना है कि बल्लभगढ़ की निकिता तोमर (nikita tomar) मुंबई की मालवी मल्होत्रा (malvi malhotra) जितनी खुशकिस्मत नहीं थी। बी.कॉम की छात्रा निकिता गोली लगने से जिंदगी की जंग हार गई, जबकि अभिनेत्री (actress) मालवी तीन बार चाकू लगने के बाद अस्पताल में है। मालवी ने अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana ranaut) से मदद की गुहार की है।

पहले बात निकिता तोमर की। निकिता को सोमवार को दिनदहाड़े तौसीफ नाम के युवक ने पहले तो कार में खिंचने की कोशिश की, जब वो नहीं मानी तो उसे गोली मार दी। तौसीफ निकिता के साथ कक्षा 12 तक पढ़ता था।

निकिता के परिजनों ने सनसनीखेज खुलासा किया कि तौसीफ निकिता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। तौसीफ हरियाणा से कांग्रेस विधायक (congress mla) का चचेरा भाई है। उसने 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया था। तौसीफ और उसके साथ रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अब बात मालवी मल्होत्रा की। मालवी हिमाचल प्रदेश (himachal) के मंडी (mandi) जिले की निवासी हैं। मुंबई में रहकर टीवी सीरियल, एड फिल्म और फिल्मों में करियर संवार रही हैं। सोशल मीडिया (social media) पर मालवी की मुलाकात योगेश कुमार सिंह से हुई थी। योगेश म्यूजिक वीडियो बनाता है। इस सिलसिले में दोनों मिले। योगेश ने मालवी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। सोमवार रात योगेश ने मालवी का पीछा किया। उसे अपने कार में खिंचने की कोशिश की। जब मालवी नहीं मानी तो उसका चेहरा खराब करने के इरादे से चाकू से वार किए। मालवी ने अपना हाथ अड़ा लिया और चाकू चेहरे के बजाय हाथ में लगा।

ऐसी घटनाओं पर समाज को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।