New year लगातार 12 घंटे 16 भारतीय भाषाओं में देशभर में निःशुल्क सहज योग प्रशिक्षण

श्री माताजी निर्मला देवी प्रणित सहजयोग (sahaja yoga) संस्था द्वारा नववर्ष (new year) में भव्य नव जागृति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रह़ा है। सहजयोग राष्ट्रीय ट्रस्ट, नई दिल्ली और सहजयोग प्रतिष्ठान, पुणे द्वारा सहज योग स्वर्ण जयंती वर्ष के उत्सव स्वरूप देशभर में 16 भारतीय भाषाओं में लगातार 12 घंटे तक ऑनल़ाइन ध्यान का अनुभव और निःशुल्क प्रशिक्षण के 16 कार्यक्रम 3 जनवरी को प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमे प्रत्येक भाषा का 45 मिनट का सत्र होगा।

सबसे पहला सत्र देव वाणी संस्कृत भाषा से आरंभ होगा। उसके बाद क्रमशः हिन्दी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, भोजपुरी, आसामी,  मराठी,  उड़िया, मैथिली, अंग्रेजी और सिंधी भाषा में समस्त भारत में कोई भी वेबसाइट www.sahajayoga.org.in/live  पर मेडीटेशन का ऑनलाइन अनुभव निःशुल्क ले सकते हैं।

सहजयोग नेशनल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश रॉय ने बताया, उपरोक्त कार्यक्रम के बाद आगामी 4 से 10 जनवरी तक सभी नए साधकों को निःशुल्क मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। नए साधक किसी भी जानकारी के लिए निःशुल्क नंबर 18002700800 पर संपर्क कर सकते हैं।

सहजयोग परिवार गुना के सदस्य सतीश शर्मा ने बताया, कोरोना की सुधरती हुई स्थिति के मद्देनजर जनवरी में स्थानीय ध्यान केंद्रों को कोरोना की अतिरिक्त सावधनियों के साथ सामूहिक ध्यान के लिए चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।