इसे कहते हैं आपदा में अवसर तलाशना, अम्फान तूफान में टूटे बांसों से बना दीं हैंड फ्री सेनेटाइजर मशीनें

जिस बांस से यह मशीन बनी है, वो ऐसा-वैसा बांस नहीं है। इस बांस की अपनी विशेषता है। यह पश्चिम बंगाल, ओडिसा में कुछ माह पहले आए खतरनाक अम्फान तूफान के दौरान टूटे बांस हैं। जब कोरोना महामारी के चलते हैंड फ्री सेनेटाइजर मशीनों की जरूरत पड़ी तो बटैनिक गार्डन के स्टाफ को बांस से मशीन बनाने का आइडिया आया।

गांव से युवाओं का पलायन रोकने के लिए किसान ने 30 साल में खोद डाली 3 किलोमीटर लंबी नहर

कामेगौड़ की तरह ही बिहार में एक और भागीरथ मिल गए हैं। लौंगी भुईयां नाम के 70 वर्षीय किसान ने पहाड़ को काटकर तीन किलोमीटर लंबी नहर खोद दी है। इस काम को पूरा करने में उन्हें 30 साल लगे।

अगर कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो त्यागपत्र दे दो उद्धव ठाकरे, फूटा पूर्व सैनिक का गुस्सा

मैं घायल और तनाव में हूं। जो हुआ, वो निराशाजनक है। मैं उद्धव ठाकरे से कहना चाहता हूं कि अगर कानून और व्यवस्था को नहीं संभाल सकते तो त्यागपत्र दे दो। लोगों को तय करने दो कि कौन इन्हें संभाल सकता है। ये कहना है पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा का।

लेंटाना से बेचैन हिरणों के झुंड को देख आईजी बिनीता ठाकुर ने छेड़ दिया बड़ा अभियान

कुछ दिनों पहले राजस्थान की उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर जब सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य आईं तो हिरणों के झुंड को लेंटाना के कारण बेहद बेचैन पाया। हिरणों के नेचुरल हैबिटेट में इस खपतवार ने अतिक्रमण कर लिया था। आईजी ठाकुर ने विशेषज्ञों से बातचीत की। पता चला कि अभयारण्य के 50 प्रतिशत भाग में यह खरपतवार फैला हुआ है। इसके कारण ग्रासलैंड पनप नहीं पा रहा है।

दादी के पास रखे छेद वाले सिक्के देख मचल उठा था अजय का मन, आज संग्रह में 1600 सिक्के

दुनिया में 195 देश हैं और 75 देशों के सिक्के उनके कलेक्शन में आ चुके हैं। ब्रिटिश इंडिया के जारी सिक्के हों या आजाद भारत में जारी सिक्के, अजय के कलेक्शन में सब मिल जाएंगे। भारतीय राजाओं, अलग-अलग रियासतों के चांदी और अन्य धातुओं के सिक्के भी उनके पास है।

अगले साल उड़ान भरेगा चंद्रयान-3, पर चंद्रयान-2 में शामिल एक अहम चीज रहेगी नदारद

चंद्रयान-3 का लॉन्च अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का एक मिशन रिपीट ही होगा। इसमें एक लैंडर और रोवर होगा, जो चंद्रयान-2 के ही समान है, लेकिन इसमें ऑरबिटर नहीं होगा। यह जानकारी परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

वाह री public, 80 के दशक के television में खोज निकाला सबसे मारक बीमारी का इलाज!!!

कुछ लोग कह रहे हैं कि शटर वाले इन टेलीविजनों के कन्डेंसर का लिक्वड (फोटो देखें) कोरोना का इलाज करेगा। जब से यह अफवाह फैली है, तब से ऐसे टेलीविजनों को ढूंढा जा रहा है। क्या रेडियो मार्केट और क्या रायसर प्लाजा? सब जगह मार मची पड़ी है। अफवाह का नतीजा यह है कि शटर वाले टेलीविजन की कीमत 10 लाख रुपए तक पहुंचा दी गई है।

2.42 अरब पेड़ लगाकर कावेरी कॉलिंग भारत के कार्बन लक्ष्य को 8-12 प्रतिशत पूरा करेगा

सिर्फ कावेरी कॉलिंग परियोजना से, जिसमें 83,000 स्क्वायर किलोमीटर में 2.42 अरब पेड़ लगाया जाना है। 52 लाख किसानों को फायदा होगा। 9 लाख करोड़ से 12 लाख करोड़ लीटर पानी अलग किया जाएगा। 20 से 30 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड अलग किया जाएगा।

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरा डिफेंस इंस्टीट्यूट, हेल्थी एयर से रोकेगा संक्रमण

हेल्थी एयर को विकसित करने वैज्ञानिकों का दावा है कि यह कोविड-19 की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होने वाला है।

प्रसिद्ध वकील मोनिका अरोड़ा का नाम हर जुबान पर, प्रकाशन से पहले उनकी किताब की चर्चा गरम

वैसे तो दिल्ली के निर्भया कांड को लेकर भी वो चर्चाओं में रही हैं, लेकिन दिल्ली दंगों पर पुस्तक लिखकर एकाएक उनका नाम हर जुबान पर आ गया है।

ताजा खबरें