देश में पुरानी रंगत में लौटीं घरेलू उड़ानें, चार माह में 01 करोड़ लोगों ने की हवाई यात्रा

प्लेन को यात्रा से पहले सेनिटाइज करता कर्मचारी।

अनलॉक-1 (unlock-1) के बाद 25 मई से 1,08,210 घरेलू उड़ानों में एक करोड़ (one crore) से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी (hardeep singh puri) ने बताया कि घरेलू विमानन सेवा (domestic air service) अब कोविड-19 (covid-19) से पूर्व की स्थिति में लौट रही है।

पु​री ने बताया कि 24 सितंबर को एक दिन में घरेलू उड़ानों से प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या 1,19,702 और वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1,21,126 थीं। प्रस्थान करने वाली उड़ानों की संख्या 1393, जबकि आगमन वाली उड़ानों की संख्या 1394 रही। एक दिन में अब 2787 उड़ानें संचालित की गईं। देशभर के हवाई अड्डों पर आने-जाने वाले कुल यात्रियों की संख्या एक दिन में 2,40,828 रही।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर घरेलू यात्री उड़ानों का संचालन इस साल 25 मार्च से पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।